ब्रेकिंग
Babloo Prasad Vishwakarma / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 272
सिंगरौली। जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो और वीडियो ने अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल दृश्य में एक बोलेरो वाहन से कथित रूप से शराब के कार्टन उतारकर अलग-अलग दुकानों तक पहुंचाए जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरगवां क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में किराना दुकानों तक शराब पहुंचाई जा रही है और कई स्थानों पर गांजा की अवैध बिक्री भी जारी है।
लोगों का कहना है कि हर वर्ष बड़े स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है, लेकिन यदि गांव-गांव तक नशीले पदार्थों की कथित आपूर्ति होती रही तो ऐसे अभियानों का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उनका आरोप है कि कुछ स्थानों पर खुलेआम अवैध कारोबार संचालित होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
हालांकि, वायरल फोटो और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यदि इनमें लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान दोनों के लिए गंभीर चुनौती हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने सिंगरौली पुलिस, रीवा आईजी तथा संबंधित विभागों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि नशा मुक्ति अभियान केवल कागजों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर भी प्रभावी दिखाई दे।
Share News with Friends
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन