Fri, 30 Oct | 06:52 AM
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

विंध्य और महाकौशल में 'अति भारी वर्षा' का रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

सिंगरौली के स्वतंत्र वेलनेस कोच अंकु पांडेय की ऑनलाइन कम्युनिटी दे रही वजन प्रबंधन का मार्गदर्शन

जनविश्वास या सवालों पर पहरा..? पत्रकार के साथ कथित घटनाक्रम पर उठे गंभीर सवाल!

आस्था का महासंगम, सुरक्षा का अटूट संकल्प — जय अम्बे, जय दुर्गे के जयघोष के बीच 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

सोशल मीडिया पर SC/ST/OBC समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश!

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के प्रकरण में 3 महीने से फरार 10,000/- रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर

सिंगरौली एसपी शियाज के.एम. ने ली अपराध समीक्षा बैठक: आगामी नवरात्रि और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

सिंगरौली आरटीओ की मनमानी और भ्रष्टाचार: जपती किसी और कारण से, और जुर्माना किसी औ : सिंगरौली आरटीओ की मनमानी और भ्रष्टाचार: जपती किसी और कारण से, और जुर्माना किसी और चीज़ का!

Sunil Kumar Vishwakarma / Mon, Oct 5, 2026 / Post views : 372

Madhya Vision Darpan

सिंगरौली आरटीओ की मनमानी और भ्रष्टाचार: जपती किसी और कारण से, और जुर्माना किसी और चीज़ का!

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में परिवहन विभाग (RTO) की कार्यप्रणाली और घोर लापरवाही का एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला आम जनता और वाहन चालकों का आर्थिक शोषण करने वाले उस भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोलता है, जहाँ नियम-कानून को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।

मामला क्या है? (दस्तावेजों के आधार पर सच):

पहली कार्रवाई (वाहन जपती):

दिनांक 19/09/2026 को परिवहन विभाग द्वारा वाहन (संख्या: MP-66-........) को इस आधार पर जब्त किया गया था कि मौके पर कागजात और परमिट नहीं पाया गया था। इसके लिए मोटर यान अधिनियम की धारा 207 तथा मध्य प्रदेश करधान अधिनियम की धारा 16/3 के तहत वाहन को .... थाने में सुरक्षित रखा गया था।

दूसरी कार्रवाई (भारी जुर्माना और धाराओं में बदलाव):

लेकिन जब दिनांक 23/09/2026 को मेमो रसीद (Memo Receipt) जारी की गई, तो पूरा खेल ही बदल गया। वाहन मालिक के नाम पर अचानक ₹60,000 (साठ हजार रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना ठोंक दिया गया। इसमें ऐसी-ऐसी धाराओं और अपराधों (Offences) का जिक्र कर दिया गया, जिनका शुरुआती जपती पत्रक में दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था।

सवाल यह उठता है कि यह कैसा खेल है?

जपती का कारण अलग, जुर्माना अलग क्यों? जब गाड़ी को केवल कागजात या परमिट न होने के नाम पर जब्त किया गया था, तो अलग-अलग और गंभीर धाराओं के तहत 60,000 रुपये का भारी जुर्माना कैसे वसूला जा रहा है?

आरटीओ की संदेहास्पद कार्यप्रणाली: क्या परिवहन विभाग के भीतर भ्रष्टाचार का यह ऐसा खेल चल रहा है, जहाँ आम लोगों को डरा-धमकाकर और कानून की गलत व्याख्या करके मनमाने पैसे ऐंठे जा रहे हैं?

यह सिर्फ एक वाहन की कहानी नहीं है, बल्कि सिंगरौली आरटीओ के उस भ्रष्ट तंत्र का सच है जो रोज़ाना आम जनता को परेशान कर रहा है। इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए और इस मनमानी पर तुरंत रोक लगनी चाहिए, ताकि निर्दोष वाहन चालकों का शोषण होना बंद हो सके।

इस खबर को शेयर करें

Share News with Friends

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

और पढ़ें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts

और पढ़ें