Wed, 09 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

नशा मुक्ति अभियान 2.0 के बीच गांव-गांव शराब सप्लाई के आरोप, अभियान की प्रभावशीलता पर उठे सवाल

स्कूल के सामने खुलेआम गांजा बिक्री का आरोप, पुलिस संरक्षण के दावे से मचा हड़कंप

डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर बहा हजारों लीटर ईंधन; डीजल बटोरने उमड़ी लोगों की भीड़

नशीली दवा माफियाओं के विरूद्व बरगवां पुलिस की बडी कार्यवाही

सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति ने खोला निःशुल्क शिक्षा केन्द्र-02, 60 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीयन

रमपुरवा में झुका बिजली का पोल बना हादसे का इंतजार, विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

22 वर्षीय खुशबू वैश्य लापता

जियावन थाना में वर्षों से पदस्थ कर्मचारियों को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण नीति पर चर्चा

थाना बरगवां में वर्षों से जमे कर्मचारियों पर उठे सवाल, स्थानांतरण नीति पर चर्चा तेज

अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला, केशम और बंदर अब्बास में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

नशीली दवा माफियाओं के विरूद्व बरगवां पुलिस की बडी कार्य : नशीली दवा माफियाओं के विरूद्व बरगवां पुलिस की बडी कार्यवाही

Babloo Prasad Vishwakarma / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 172

Share: 

नशीली दवा माफियाओं के विरूद्व बरगवां पुलिस की बडी कार्यवाही

722 शीशी (72.2 लीटर ) ऑनरेक्स कोडीन युक्त सिरफ के साथ स्कार्पियो जप्त

अप. क्र. – 431/2026 धारा 5/13 औषधि नियंत्रण अधि., 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट

नाम आरोपी - 1- रजनीश कुमार विश्वकर्मा पिता दालचन्द विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन चूल्ही थाना सेमरिया जिला सीधी (म.प्र) 02. विधि विरुद्ध बालक

जप्त मशरूका- प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सीरफ Wings ONEREX कंपनी की Triprolidine Hydrochloride CODEINE PHOSPHATE SYRUP Manufactured by WINGS BIOTECH LLP की 722 सीसी प्रत्येक शीशी में 100 ML कुल 72200 ML (72.2 लीटर) कीमती लगभग 115520 रूपये एवं स्कार्पियो वाहन क्र. MP53CA6578 कीमती करीबन 1000000/-रूपये

श्री गौरव राजपूत पुलिस महानिरीक्षक रीवा व श्री हेमंत सिंह चौहान पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा के द्वारा अवैध नशे पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पालन में, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. व अति. पु.अ. श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध नशे पर प्रभावी करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमती रोशनी पटेल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना बरगवां प्रभारी उप निरी. सूरज सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स विंग कम्पनी की कफ सिरफ एवं स्कार्पियो वाहन जप्त की गई ।

दिनांक 08-07-2026 को बरगवां पुलिस को दौरान रात्रि गश्त के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आजादपुर (घिनहागॉव) तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन क्र. MP53CA6578 मे अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त विंग ऑनरेक्त कम्पनी की कफ सिरफ कसर तरफ बिक्री हेतु लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी बरगवॉ द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार बताये गये स्थान पर आने जाने वाले वाहनो को चेक कर संदिग्ध स्कार्पियो वाहन को घेरा बन्दी कर रोका गया तथा स्कार्पियों तलासी ली गई जो तीन प्लास्टिक की बोरियो मे प्रतिबंधित नशीली दवा ऑनरेक्स सिरफ भारी मात्रा मे बरामद हुई जिसकी गिनती कराई गई, जो 722 शीशीयॉ मिली। स्कार्पियों चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई तथा 5/13 औषधि नियंत्रण अधि., 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए, बरामद सुदा नशीली दवा की शीशीयों एवं स्कार्पियो वाहन को मौके से जप्त किया गया तथा आरोपी रजनीश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया एवं विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा मे लिया गया, बाद कार्यवाही अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी एवं उपरोक्त विधि विरूद्ध बालक को जे.आर. पर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिकाः-उप निरी. सूरज सिंह, सउनि अरूण पटेल, प्रआर. 285 फूल सिंह, प्र.आर. 257 रामनिवास यादव, प्र.आर. 347 आशीष द्विवेदी, आर. 216 अरूणेन्द्र मिश्रा, आर. 636 अरविन्द यादव, आर. 711 शिवभान सिंह,आर.450 चन्द्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

Share News: 

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts