Sat, 31 Oct | 06:45 AM
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

विंध्य और महाकौशल में 'अति भारी वर्षा' का रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

सिंगरौली के स्वतंत्र वेलनेस कोच अंकु पांडेय की ऑनलाइन कम्युनिटी दे रही वजन प्रबंधन का मार्गदर्शन

जनविश्वास या सवालों पर पहरा..? पत्रकार के साथ कथित घटनाक्रम पर उठे गंभीर सवाल!

आस्था का महासंगम, सुरक्षा का अटूट संकल्प — जय अम्बे, जय दुर्गे के जयघोष के बीच 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

सोशल मीडिया पर SC/ST/OBC समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश!

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के प्रकरण में 3 महीने से फरार 10,000/- रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर

सिंगरौली एसपी शियाज के.एम. ने ली अपराध समीक्षा बैठक: आगामी नवरात्रि और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण में 15-15 हजार की रिश्वत का खेल: बैढ़न बीआर : प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण में 15-15 हजार की रिश्वत का खेल: बैढ़न बीआरसी फूलचंद पटेल निलंबित

Sunil Kumar Vishwakarma / Wed, Oct 7, 2026 / Post views : 199

Madhya Vision Darpan

प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण में 15-15 हजार की रिश्वत का खेल: बैढ़न बीआरसी फूलचंद पटेल निलंबित

एक अन्य 'पटेल' अधिकारी की कारगुजारियों पर भी टिकी नजरें, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

सिंगरौली / बैढ़न:

सिंगरौली जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण के नाम पर कथित तौर पर प्रति स्कूल 15-15 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाले बैढ़न के बीआरसी (BRC) फूलचंद पटेल को आखिरकार शासन/प्रशासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैढ़न क्षेत्र के कई निजी स्कूलों के शिक्षकों और प्रबंधकों ने बीआरसी कार्यालय में चल रहे इस खेल की गोपनीय शिकायतें और जानकारियां उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई थीं। आरोप था कि बीआरसी फूलचंद पटेल द्वारा मान्यता नवीनीकरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों की एवज में खुलेआम मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे। इस गंभीर मामले की शिकायतों के आधार पर गाज गिरते हुए बीआरसी को निलंबित कर दिया गया है।

एक और 'पटेल' अधिकारी रडार पर

सूत्रों का दावा है कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का यह खेल सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। चर्चा है कि एक और 'पटेल' उपनाम वाले अधिकारी की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है, जिनकी कथित अनियमितताओं की खबरें और दस्तावेज जल्द ही सामने आ सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद से शिक्षा महकमे में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भारी हड़कंप मचा हुआ है।

इस खबर को शेयर करें

Share News with Friends

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

और पढ़ें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts

और पढ़ें