Sat, 31 Oct | 08:43 AM
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

विंध्य और महाकौशल में 'अति भारी वर्षा' का रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

सिंगरौली के स्वतंत्र वेलनेस कोच अंकु पांडेय की ऑनलाइन कम्युनिटी दे रही वजन प्रबंधन का मार्गदर्शन

जनविश्वास या सवालों पर पहरा..? पत्रकार के साथ कथित घटनाक्रम पर उठे गंभीर सवाल!

आस्था का महासंगम, सुरक्षा का अटूट संकल्प — जय अम्बे, जय दुर्गे के जयघोष के बीच 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

सोशल मीडिया पर SC/ST/OBC समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश!

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के प्रकरण में 3 महीने से फरार 10,000/- रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर

सिंगरौली एसपी शियाज के.एम. ने ली अपराध समीक्षा बैठक: आगामी नवरात्रि और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति ने खोला निःशुल्क शिक्षा केन : सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति ने खोला निःशुल्क शिक्षा केन्द्र-02, 60 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीयन

Babloo Prasad Vishwakarma / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 233

Madhya Vision Darpan

सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति ने खोला निःशुल्क शिक्षा केन्द्र-02, 60 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीयन

गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बैग, कॉपी, पेन व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का संकल्प

सिंगरौली। ग्रामीण अंचल के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति, बड़ोखर द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा केन्द्र क्रमांक-02 का रविवार को बड़ोखर तिराहा स्थित श्री रामप्रताप पाल के निवास पर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि सैकड़ों ग्रामीणों ने समिति के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

गौरतलब है कि समिति ने एक जुलाई को अमराई टोला में निःशुल्क शिक्षा केन्द्र क्रमांक-01 का शुभारंभ किया था। इसी कड़ी में शिक्षा केन्द्र-02 की शुरुआत क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक प्रभु दयाल दहिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

इनका कहना है

समिति के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है जो किसी कारणवश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में और भी निःशुल्क शिक्षा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

समिति के सचिव सोनू विश्वकर्मा ने सभी अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा केन्द्र भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे जनकल्याणकारी अभियान सफल हो सकते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक सुग्रीव प्रसाद साकेत एवं नवांकुर द्वारिका प्रसाद कुशवाहा ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को भविष्य में समिति द्वारा बैग, स्कूल ड्रेस, कॉपी, पेन सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए जाने की जानकारी भी दी गई।

समारोह में अंकु सिंह, अरुण बियार, दिनेश पाल, लालबहादुर पाल, विनोद बैस, शिवशंकर विश्वकर्मा, सोनू साकेत, रामप्रताप पाल, राजेश कुमार जायसवाल, राजेंद्र कुमार सेन, धीरज कुमार,राधेश्याम बैस, राजनारायण पाल, धर्मराज विश्वकर्मा, अर्जुन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के व्यापक प्रसार के संकल्प के साथ हुआ। समिति का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

Share News with Friends

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

और पढ़ें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts

और पढ़ें