Sat, 31 Oct | 06:42 AM
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

विंध्य और महाकौशल में 'अति भारी वर्षा' का रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

सिंगरौली के स्वतंत्र वेलनेस कोच अंकु पांडेय की ऑनलाइन कम्युनिटी दे रही वजन प्रबंधन का मार्गदर्शन

जनविश्वास या सवालों पर पहरा..? पत्रकार के साथ कथित घटनाक्रम पर उठे गंभीर सवाल!

आस्था का महासंगम, सुरक्षा का अटूट संकल्प — जय अम्बे, जय दुर्गे के जयघोष के बीच 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

सोशल मीडिया पर SC/ST/OBC समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश!

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के प्रकरण में 3 महीने से फरार 10,000/- रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर

सिंगरौली एसपी शियाज के.एम. ने ली अपराध समीक्षा बैठक: आगामी नवरात्रि और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

मकसद धार्मिक तो नहीं हो सकता : एक घर से मिले 5000 धारदार हथियार, 24 घंटे की रेड से पूरा देश दंग रह गया

Madhya Vision Darpan

Nanded Weapons Seizure: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसी खबर आई है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 4,796 घातक हथियार बरामद किए हैं. इसे महाराष्ट्र के इतिहास में एक ही दिन में की गई हथियारों की सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है. 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' के तहत की गई इस कार्रवाई ने अपराधियों के सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ दिया है. पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था.

आधी रात को शुरू हुआ पुलिस का 'एक्शन'

नांदेड़ ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियारों का बड़ा धंधा चल रहा है. इंस्पेक्टर ओमकांत चिंचोलकर की अगुवाई में टीम ने बुधवार रात करीब 11.15 बजे बलीरामपुर में जाल बिछाया. वहां पुलिस को एक संदिग्ध युवक अभिजीत गिरिधर सातपुते मिला, जो अपनी कमर में तलवार और खंजर छिपाए हुए था. जब पुलिस ने उसे दबोचा और पूछताछ की, तो उसने जो राज उगला, उसने पुलिस के पैरों तले जमीन खिसका दी.

जब राफेल आसमान में गरज रहा था, भारतीय सेना का एक और 'ऑपरेशन' चल रहा था

हथियारों का समंदर देख उड़े होश

संदिग्ध युवक की निशानदेही पर पुलिस ने वजीराबाद के गुरु रामदास नगर में छापेमारी की. वहां पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी भाग निकला, लेकिन जब वहां तलाशी ली गई तो हथियारों का अंबार मिला. पुलिस ने 24 घंटे तक चली इस रेड में कुल 4,796 हथियार जब्त किए. इनमें 315 बड़ी तलवारें, 135 मध्यम तलवारें और सैकड़ों की तादाद में खंजर, खंडा, गुप्तियां और कुकरी शामिल थीं.

43 लाख की कीमत और खतरनाक मंसूबे

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के मुताबिक, इन हथियारों की कीमत अवैध बाजार में करीब 43.48 लाख रुपये है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त किए गए 90 प्रतिशत हथियारों का इस्तेमाल केवल आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता था. पुलिस ने साफ किया है कि सजावट या धार्मिक कार्यों के नाम पर अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

PAK के रडार स्टेशन पर गिरती भारतीय मिसाइल... ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आई तस्वीर

मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

इस पूरे काले कारोबार का मुख्य आरोपी जसविंत सिंह प्रकाश सिंह सुखमणि बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार कहां से लाए गए थे और इनका वितरण किन-किन जिलों या राज्यों में होना था.

नांदेड़ पुलिस ने चेतावनी दी है कि वे केवल हथियारों को पकड़ने तक नहीं रुकेंगे, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर पुलिस की नजर है. इस बड़ी सफलता के बाद पूरे इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं.

इस खबर को शेयर करें

Share News with Friends

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

और पढ़ें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts

और पढ़ें