ब्रेकिंग
Babloo Prasad Vishwakarma / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 288
आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा थाना माड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भवन, मालखाना, हवालात, थाना परिसर में स्थित आवासीय भवनों एवं सुरक्षा की दृष्टि से रखे गए जप्तशुदा वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही थाने में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की गणना ली गई।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में संधारित अपराध रजिस्टर, मर्ग रजिस्टर, गुण्डा निगरानी रजिस्टर, गिरफ्तारी रजिस्टर, समंस-वारंट रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, दीगर जरायम रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, थाना भवन रजिस्टर, चरित्र सत्यापन रजिस्टर, मालखाना स्टॉक रजिस्टर, रेलवे एवं बस वारंट रजिस्टर तथा जप्ती रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया।
सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंचकर सीसीटीएनएस कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माड़ा में लंबित अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों की समीक्षा कर उनका अधिकाधिक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समस्त व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक श्री शिवपूजन मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री बालेन्द्र त्यागी, प्रधान आरक्षक लेखक श्री कृष्णदेव कुशवाहा सहित थाना माड़ा के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share News with Friends
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन