Sat, 31 Oct | 06:46 AM
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

विंध्य और महाकौशल में 'अति भारी वर्षा' का रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

सिंगरौली के स्वतंत्र वेलनेस कोच अंकु पांडेय की ऑनलाइन कम्युनिटी दे रही वजन प्रबंधन का मार्गदर्शन

जनविश्वास या सवालों पर पहरा..? पत्रकार के साथ कथित घटनाक्रम पर उठे गंभीर सवाल!

आस्था का महासंगम, सुरक्षा का अटूट संकल्प — जय अम्बे, जय दुर्गे के जयघोष के बीच 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

सोशल मीडिया पर SC/ST/OBC समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश!

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के प्रकरण में 3 महीने से फरार 10,000/- रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर

सिंगरौली एसपी शियाज के.एम. ने ली अपराध समीक्षा बैठक: आगामी नवरात्रि और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 25 यात्री घायल, एक पुरुष : सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 25 यात्री घायल, एक पुरुष का पैर और महिला का हाथ कटा

Sunil Kumar Vishwakarma / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 130

Madhya Vision Darpan

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 25 यात्री घायल, एक पुरुष का पैर और महिला का हाथ कटा

सिंगरौली:

जिले के चितरंगी थाना अंतर्गत सकरिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां भैंसाहुड़ से चितरंगी की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन में सवार लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त पिकअप वाहन में बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार थे। दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। रफ्तार तेज होने के कारण चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया, जिससे वाहन पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और इसमें एक पुरुष का पैर तथा एक महिला का हाथ कटकर अलग होने की अत्यंत दुखद जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस बल तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

इस खबर को शेयर करें

Share News with Friends

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

और पढ़ें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts

और पढ़ें