Tue, 03 Nov | 07:47 PM
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

शराब की कथित अवैध होम डिलीवरी का आरोप, आखिर कौन है शंकर गुप्ता? आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

स्वदेशी मेले के मंच से हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान, विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया

विंध्य और महाकौशल में 'अति भारी वर्षा' का रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

सिंगरौली के स्वतंत्र वेलनेस कोच अंकु पांडेय की ऑनलाइन कम्युनिटी दे रही वजन प्रबंधन का मार्गदर्शन

जनविश्वास या सवालों पर पहरा..? पत्रकार के साथ कथित घटनाक्रम पर उठे गंभीर सवाल!

आस्था का महासंगम, सुरक्षा का अटूट संकल्प — जय अम्बे, जय दुर्गे के जयघोष के बीच 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी नई भर्ती

सोशल मीडिया पर SC/ST/OBC समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर बढ़ा आक्रोश!

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलात्कार के प्रकरण में 3 महीने से फरार 10,000/- रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें आयोजित

शराब की कथित अवैध होम डिलीवरी का आरोप, आखिर कौन है शंकर गुप्ता? आबकारी विभाग की : शराब की कथित अवैध होम डिलीवरी का आरोप, आखिर कौन है शंकर गुप्ता? आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

Babloo Prasad Vishwakarma / Tue, Nov 3, 2026 / Post views : 28

Madhya Vision Darpan

शराब की कथित अवैध होम डिलीवरी का आरोप, आखिर कौन है गुप्ता जी? आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

8 से 10 वर्षों से अवैध शराब कारोबार में सक्रिय होने का स्थानीय लोगों का दावा, बोलेरो सहित अन्य वाहनों से घर-घर शराब पहुंचाने के लगाए आरोप

सिंगरौली। जिले में शराब के कथित अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के अनुसार .... गुप्ता नामक व्यक्ति की भूमिका पिछले करीब 8 से 10 वर्षों से शराब की कथित अवैध खरीद-फरोख्त और प्याकारी में बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से शराब लेकर बोलेरो सहित अन्य वाहनों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर होम डिलीवरी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की गतिविधियों का दुष्प्रभाव क्षेत्र के युवाओं और नाबालिग बच्चों पर पड़ रहा है। आरोप है कि कम उम्र के बच्चों तक शराब की पहुंच बढ़ रही है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होने की आशंका है।

आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित कारोबार?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह शराब की कथित अवैध प्याकारी और होम डिलीवरी हो रही है, तो आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही है? क्या संबंधित विभाग द्वारा कभी इस दिशा में जांच और कार्रवाई की गई है?

प्रशासन से जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही शराब की कथित होम डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों, बिक्री के स्रोत और नाबालिगों तक शराब पहुंचने के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

इस खबर को शेयर करें

Share News with Friends

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

और पढ़ें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

Related Posts

और पढ़ें