ब्रेकिंग
Sunil Kumar Vishwakarma / Mon, Nov 9, 2026 / Post views : 45
अतिथि शिक्षकों के भरोसे MP का भविष्य: 77,247 पदों पर अस्थाई व्यवस्था, स्थाई भर्ती न होने से उठे सवाल
मध्य प्रदेश विज़न दर्पण
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था के ढर्रे पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना का अधिकार (RTI) से प्राप्त हुई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के स्कूलों में कुल 77,247 अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर अस्थाई शिक्षकों पर निर्भरता ने सरकार की मंशा और स्थाई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की धीमी गति को उजागर कर दिया है।
RTI से हुआ बड़ा खुलासा
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा RTI के तहत दी गई जानकारी के मुताबिक, अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर वर्गवार दर्ज आँकड़े निम्नलिखित हैं:
* वर्ग-1 (उच्च माध्यमिक शिक्षक): कुल 15,127 पद (अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, इतिहास व विज्ञान विषयों में सर्वाधिक)।
* वर्ग-2 (माध्यमिक शिक्षक): कुल 43,097 पद (अंग्रेज़ी में 15,464 तथा गणित में 10,922 पद रिक्त)।
* वर्ग-3 (प्राथमिक व अन्य): कुल 19,023 पद (सामान्य, लैब, पुस्तकालयाध्यक्ष व खेल शिक्षक शामिल)।
अस्थाई व्यवस्था के कारण एक तरफ जहाँ अतिथि शिक्षकों को नियमित रोज़गार और सम्मानजनक वेतन के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है।
Share News with Friends
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन